Viral News: दौड़ता ई-रिक्शा सड़क पर पलटा, पलटने के बाद डांस करता दिखा चालक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी। 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक ई-रिक्शा सड़क पर चल रही है मगर उसके...

Dec 20, 2024 - 19:56
73 Views
Viral News: दौड़ता ई-रिक्शा सड़क पर पलटा, पलटने के बाद डांस करता दिखा चालक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर ई रिक्शा जाता हुआ दिखाई देता है तभी अचानक से वह पलट जाता है। पलटने के बाद चालक बाहर निकलता है और डांस करने लगता है। वहीं चालक का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं।

  • गाड़ी पलट जाए लेकिन डांस नहीं रुकेगा

सोशल मीडिया आपने एक्सीडेंट से जुड़े तमाम वीडियो देखे होंगे। जिसमें अक्सर देखा जाता रहा है कि एक्सीडेंट होने के बाद लोग वहां से बाहर निकलते हैं और अपना इलाज अस्पताल में करवाते हैं। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन सब से अलग वायरल हो रहा है। जो वीडियो लोगों की हंसी को रुकने नहीं दे रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक ई-रिक्शा सड़क पर चल रही है मगर उसके चालक का बैलेंस बिगड़ा हुआ है। इसी कारण रिक्शा बहुत ही खराब तरीके से चल रहा है। इसके बाद ड्राइवर सीट पर बैठा शख्स बाहर की तरफ लटका है और झूमने लगता है। इसके तुरंत बाद रिक्शा पलट जाती है मगर वो शख्स रिक्शा के पलटने से पहले ही गिर जाता है। जिसके बाद शख्स रिक्शा से बाहर निकलता है और खड़ा होकर डांस करने लगता है। तो वहीं कुछ देर बाद पलते हुए रिश्ते से दो लोग और निकलते हैं जिन्हें चोट आ जाती है। वही पीछे कार चला रहा चालक इस वीडियो को बना लेता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।

Also Read- Viral News: 'आ बैल मुझे मार' की कहावत हुई सच, बुजुर्ग को सांड से पंगा लेना पड़ा महंगा।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @veejuparmar के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया  'एक्सिडेंट होते रहेगा, डांस नहीं रुकना चाहिए।' वही इस वीडियो को अभी तक 1,85,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने वायरल वीडियो पर लाइक भी किये। तो वहीं का यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा 40 वाले देसी का कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा बड़े खतरनाक लोग हैं यार। तीसरे यूजर ने लिखा इनकी वजह से ही दूसरों को दिक्कत होती है। चौथे यूजर ने लिखा लगता है पागल हो गया है। वहीं इसी के साथ-साथ लोग मजेदार कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow