Political News: प्रभात पांडे के पिता से राहुल गांधी ने फोन पर की बात, जताया दुख। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से 18 दिसंबर को विधानसभा घेरने का प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा आवाहन किया गया था। जिसको....

Dec 21, 2024 - 10:59
92 Views
Political News: प्रभात पांडे के पिता से राहुल गांधी ने फोन पर की बात, जताया दुख। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की लखनऊ कार्यालय में अचानक से मौत हो जाने के मामले में कार्यकर्ता के पिता से राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से बातचीत की और बताया कि हम सभी आपके साथ हैं।

  • कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता की हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से 18 दिसंबर को विधानसभा घेरने का प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा आवाहन किया गया था। जिसको लेकर दूर-दूर से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे थे। इस अभियान में भाग लेने के लिए गोरखपुर के रहने वाले प्रभात पांडे कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद वह बेहोशी की हालत में पाए गए थे। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कार्यकर्ता की मौत की जानकारी जैसे ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हुई वह तुरंत मौके पर अस्पताल पहुंचे जहां पर उनका हाल-चाल लिया। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी प्रभात पांडे का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे। इस मामले के बाद से अजय राय ने सरकार से मांग की है की इस मामले की जांच कराई जाए।

  • प्रभात पांडे के पिता से राहुल गांधी ने की बात

प्रभात पांडे की पार्टी कार्यालय में मौत हो जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने फोन कॉल के माध्यम से प्रभात पांडे के पिता दीपक पांडे से बातचीत की। उन्होंने फोन पर कहा दीपक जी नमस्कार मैं राहुल बोल रहा हूं। बहुत सॉरी, वैसे ये हुआ क्या है। इसपर दीपक पांडेय कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं पता। फिर राहुल गांधी आगे कहते है कि आपको और आपके परिवार को मेरा प्यार। किसी भी चीज की अगर जरूर हो तो आप हमें बता दीजिएगा। आगे दीपक पांडेय कहते हैं कि हम क्या ही बताएं, हमारा चिराग ही खत्म हो गया। कमाई-धमाई का साधन, बुढ़ापे का सहारा सब खत्म हो गया।

Also Read- Political News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लोकसभा स्पीकर ने भी जारी किये निर्देश।

क्या बचा है अब मेरे पास। वहीं राहुल गांधी आगे कहते हैं हमारी पार्टी और हम आपके साथ में खड़े हैं। आप घबराइए नहीं। ये कैसे हुआ। इसपर दीपक पांडेय कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं पता है। उसकी मां जब उसे फोन कर रही थी तो कुछ पता नहीं चला। फिर किसी ने प्रभात का फोन उठाया तो बताया कि वह बेहोश पड़े हैं। वहीं राहुल ने कहा कि आप बिल्कुल ना घबराए आपके परिवार के साथ हम कंधे से कंधा लगा कर खड़े हुए हैं। आपका हमेशा हमारी पार्टी और हम साथ देते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी और हम आपके साथ में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow