Political News: इस सीट पर चुनाव लड़ती दिखाई देंगी प्रियंका गांधी, चुनाव आयोग की तारीखों के बाद कांग्रेस ने लिया फैसला। 

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और मुंबई में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है।...

Oct 16, 2024 - 11:56
115 Views
Political News: इस सीट पर चुनाव लड़ती दिखाई देंगी प्रियंका गांधी, चुनाव आयोग की तारीखों के बाद कांग्रेस ने लिया फैसला। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। तारीखो का ऐलान होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया है।

  • यहां से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और मुंबई में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। तो वही देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव को लेकर यहां भी तारीखों का ऐलान किया है। आयोग के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत ही अपने तीन उम्मीदवारों के नाम को घोषित कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम कांग्रेस पार्टी पार्टी की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी का सामने आया है। पहले से ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से अटकलें लगाई जा रही थी और बताया भी गया था कि प्रियंका गांधी जल्द ही लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी को केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अगर प्रियंका गांधी की सीट से चुनाव लड़ती है और जीती है तो कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिल सकती है।

  • इन सीटों पर कांग्रेस ने घोषित की उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। जिसमें दो विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी हैं तो एक लोकसभा उपचुनाव की प्रत्याशी भी है। इसमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट, केरल की ही पलक्कड़ विधानसभा सीट और चेलकारा विधानसभा सीट शामिल हैं। कांग्रेस ने पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल मामकूटथिल और चेलकारा विधानसभा सीट से राम्या हरिदास को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं केरल की एकमात्र रिक्त लोकसभा सीट वायनाड पर प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया है।

Also Read- Mahakumbh-2025: महाकुंभ में सुगम यातायात एक लिये स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर रही है योगी सरकार।

बताते चलें कि केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी दो बार चुनाव लड़ चुके हैं और यहां से उन्होंने जीत हासिल की है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने रायबरेली और वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। यहां राहुल दोनों ही सीट से जीते थे लेकिन उनको एक सीट को छोड़ना था तो उन्होंने सबसे पहले वायनाड सेट को छोड़ने का फैसला किया था। अब यहां राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरकर अपनी किस्मत को आजमाने का काम करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow