बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके जीत की ओर अग्रसर, वहीं रामु टेकाम ने स्वीकार की हार, मतगणना स्थल से हुए रवाना।

By INA News Desk
Jun 4, 2024 - 19:15
93 Views
बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके जीत की ओर अग्रसर, वहीं रामु टेकाम ने स्वीकार की हार, मतगणना स्थल से हुए रवाना।
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर मध्यप्रदेश के लोकसभा क्रमांक 29 से आ रही हैं जहां फिर एक बार भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके जीत की ओर अग्रसर है,जहां भाजपा प्रत्याशी की जीत पर बधाईयो का तांता लगा हुआ है। भाजपा के डीडी उईके फिर एक बार जीत कर सांसद बनने जा रहे है,दोपहर तीन बजे तक हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम से लगभग तीन लाख मतों से आगे चल रहे हैं।


रामू टेकाम ने मतगणना स्थल से बाहर आते हुए कहा कि मैं जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करता हूं,आगे भी जनता की सेवा करता रहूंगा।
वही भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से फिर मुझे मौका मिला है। वही बैतूल में हुई 15 राउंड की मतगणना के बाद हरदा और हरसूद की गणना को जोड़ कर फाइनल आंकड़े आने का इंतजार किया जा रहा है।

शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement