Crime News: बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले आरोपियों ने यूट्यूब पर ली थी ट्रेनिंग।

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की जाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा...

Oct 16, 2024 - 11:49
124 Views
Crime News: बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले आरोपियों ने यूट्यूब पर ली थी ट्रेनिंग।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की जाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस बारीकी के साथ पूछताछ कर रही है।

  • बाबा सिद्दीकी को लेकर मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में शनिवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से बॉलीवुड के साथ-साथ उनके चाहने वालों में शोक की लहर देखने को मिली थी तो सलमान खान से लेकर संजय दत्त और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्ती उनकी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले को मुंबई पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार है जिनकी लगातार तलाश की जा रही है। मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शूटर गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर शूटिंग सीखी थी और यही आरोपी मुंबई में शूटिंग (बिना मैगजीन के) की प्रैक्टिस करते थे। 

Also Read- Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी।

  • 3 महीने पहले से हत्या की रची गई थी साजिश

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के मामले में मुंबई पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह 3 महीने से लगातार घर की रेकी कर रहे थे। बिना हथियार के आरोपी कई बार बाबा सिद्दीकी के घर पर भी गए थे। पुलिस ने बताया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की प्लानिंग पुणे में रची गई थी। मामले में पुलिस की तरफ से 15 लोगों के बयानों को दर्ज किया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर शूटरो को फोटो और पोस्ट दिए गए थे। आरोपियों ने 25 दिन के अंदर सिद्दीकी के घर की रेकी तेज कर दी और मौका मिलने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले को पुलिस गंभीरता के साथ ले रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow