खुलासा: पत्नी ने ही की थी शराबी पति की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया
INA News Hardoi.
टड़ियावां थाना इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला(पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ हरियावां ने बताया कि बीते मंगलवार सत्यपाल निवासी भूरापुरवा थाना टड़ियावां हरदोई ने तहरीर देकर बताया था, उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसमें साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है।
यह भी पढ़ें - Gorakhpur: सीएम योगी ने डाला डेरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर गोरखपुर आ रहे हैं देश के उपराष्ट्रपति
पूंछतांछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीता था और आये दिन मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी घर में विवाद हुआ था। जब मृतक चारपाई पर सोने के लिए चला गया तो कुछ देर बाद आरोपी महिला ने ईंट से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने ईंट व अपने कपड़ों को छुपा दिया। जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। उक्त आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?











