Kanpur News: 25 हजार का ईनामिया वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद हत्या के संबंध में ....
कानपुर पुलिस की डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह की पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा जिसकी पुलिस काफी दिनो से तालाश कर रही थी और पुलिस के आरोपी के ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था
दरअसल 25 नवंबर 2022 थाना जाजमऊ में एक युवक द्धारा एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद हत्या के संबंध में दीपक पुत्र रामविलास के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया था नाबालिग लड़की का शव कन्नौज के एक क्षेत्र में पाया गया था जिसके बाद पहचान करने पर पुलिस ने शव की पहचान कानपुर की एक नाबालिक युवती काजल के रूप में की थी तब से पुलिस लगातार आरोपी दीपक को ढूंढ रही थी और शुक्रवार को पुलिस ने दीपक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा वह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक कई मुकदमे में वांछित था और बड़े किस्म का अपराधी था जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।
What's Your Reaction?