Sambhal News: अब्बासी वेलफ़ेयर सोसाइटी का जारी रहेगा खिदमते खल्क का जज़्बा।

निःशुल्क चिकित्सा कैम्प व निर्धन बच्चों की पढ़ाई के साथ कमजोर असहाय वर्ग की मदद को रहेगी सोसाइटी तत्पर...

Oct 5, 2024 - 15:09
204 Views
Sambhal News: अब्बासी वेलफ़ेयर सोसाइटी का जारी रहेगा खिदमते खल्क का जज़्बा।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। अब्बासी वेलफ़ेयर हैल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी रजि0 की एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय कोट गर्बी में किया गया जिसका संचालन प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर फरमान हुसैन व अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी ने की। बैठक में विचार रखते हुए कानूनी सलाहकार सुब्हान अहमद ने कहाकि सोसाइटी पिछले दस वर्षों से लगातार खिदमते खल्क के कार्यो को अंजाम दे रही है।

Also read- Sambhal News: पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वालो के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ: उलेमा

चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ तनवीर हैदर ने बताया कि सोसाइटी द्वारा आने वाले समय मे निशुल्क चिकित्सा केम्पेनिग एम्बुलेंस सेवा जारी करने का प्रयास कर रही है इस दौरान डॉ रशिक अनवर व सैय्यद अब्दुल मुत्तलिब एड0 ने सँयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहाकि हम सभी पदाधिकारी हर समय शहर के कमजोर असहाय वर्ग की बिना किसी भेदभाव के हरसंभव सहायता को तैयार है। बैठक में यूथ विंग अध्यक्ष सिब्ते अली सैय्यद जमील उर रहमान मुन्नू मो0 आसिफ ताहिर हुसैन मुजम्मिल हसन मो0 फहीम मोनिस अब्बासी अमान आदि सोसाइटी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow