Sambhal News: पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वालो के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ: उलेमा

पैगंबर मुहम्मद साहब के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध जताया है उलेमाओं ने एक ज्ञापन.....

Oct 5, 2024 - 13:40
 0  432
Sambhal News: पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वालो के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ: उलेमा

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। शहर सम्भल के उलमाओं ने पैगंबर मुहम्मद साहब के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध जताया है उलेमाओं ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एसडीएम को सौपकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

शहर के मदरसा अजमल उल उलूम में शहर के उलेमा इकट्ठे हुए और पैगंबर मुहम्मद साहब के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध जताते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। उलेमाओ ने ज्ञापन नई तहसील पर पहुंचकर देने की मांग की मगर शहर कोतवाल अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और उलेमाओं से मदरसे में ही ज्ञापन देने का आग्रह किया कोतवाल और चौकी प्रभारी के समझाने के बाद भी उलेमा नहीं माने तो एसडीएम विनय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और उलेमाओं से वार्ता कर ज्ञापन वही देने का अनुरोध किया जिस पर उलेमाओं ने आपस में वार्ता कर ज्ञापन मदरसे में देने की सहमति बनी उलेमाओ ने मदरसा अजमल उल उलूम के गेट के बाहर राष्ट्रपति महोदय व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्र को सौंपकर पैगंबर मुहम्मद साहब के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की।

ज्ञापन देने के बाद मुफ़्ती ए आज़म सम्भल मुफ़्ती अलाउद्दीन अजमली ने कहा कि गाजियाबाद में दुश्मने हिंदुस्तान ने पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ अभ्रद भाषा का प्रयोग करने वाले को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं जिससे ही हिंदुस्तान में अमन बना रहे। हुकुमत हमारे ऊपर बाहर निकलने के लिए दवाब बन रही है ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके दुनिया के लोगों के दिलों को सुकून दिया जाना चाहिए ऐसे मामलों में मुसलमान पर कार्यवाही होती है मगर दूसरे पक्ष पर कार्यवाही नहीं होती है अगर हमारी बात को नहीं सुना गया तो आवाम बाहर आ जाएगी।

Also Read- Hardoi News: फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने पर कार्यवाही को लेकर कोतवाली में दी तहरीर।

मुफ्ती ए सिरसी आलम रजा नूरी ने कहा कि आज ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय व मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है डासना में रहने वाले एक शख्स ने पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया है ऐसे शख्स को जो देश की एकता अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहा है उसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है ऐसे पागल को पागल खाने में भर्ती कराया जाए जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।