Political News: संसद पहुंची 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर प्रियंका गांधी, मच गया घमासान। 

वायनाड से कांग्रेस पार्टी के पद पर चुनाव लड़ी प्रियंका गांधी जीतकर संसद पहुंच गई है। जहां पर उनके निशाने पर सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी...

Dec 17, 2024 - 12:09
89 Views
Political News: संसद पहुंची 'फिलिस्तीन'  लिखा बैग लेकर प्रियंका गांधी, मच गया घमासान। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी जैसे ही संसद में फिलीस्तीन लिखा बैग लेकर पर पहुंची वैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कहा कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही है।

  • प्रियंका गांधी की बैग पर मचा घमासान

वायनाड से कांग्रेस पार्टी के पद पर चुनाव लड़ी प्रियंका गांधी जीतकर संसद पहुंच गई है। जहां पर उनके निशाने पर सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है जिस पर वह लगातार निशाना साधती दिखाई दे रही है। लेकिन अबकी बार प्रियंका गांधी खुद बीजेपी के निशाने पर आ गए। ऐसा उस वक्त हुआ है जब प्रियंका गांधी सुप्रीम कोर्ट में फिलीस्तीन लिखा एक बैग को लेकर पहुंचे।

फोटो में साफ दिखाई दिया है कि प्रियंका गांधी के हाथ में फिलीस्तीन लिखा हुआ बैग टंगा हुआ दिखाई दिया है। जब इस बैग पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की नजर पड़ी तो उन्होंने प्रियंका गांधी को घेरने की तैयारी कर ली। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मुस्लिम बैग के तुष्टीकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची है। बताते चलें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव जीत कर आए AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में फिलीस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

Also Read- Political News: आप ने दिल्ली की सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बीजेपी खामोश

  • फिलिस्तीन के समर्थन में दिखीं थी प्रियंका गांधी

हमास और इजरायल के बीच पिछली साल अक्टूबर में जंग शुरू हुई थी जिसको लेकर अक्टूबर के महीने में पूरा एक साल हो चुका है। 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी ने इसराइल पर निशाना साधा था और कहा था कि इजरायल की तरफ से गाजा पर किए गए हमले में 1 साल के अंदर 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिन में 3000 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं उन्होंने वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान भी फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया था और इसराइल को गलत ठहराया था। उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह फिलिस्तीन के लोगों के साथ में मौजूद है। यह भी बता दिया है कि इसराइल वहां के लोगों के साथ अन्याय कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow