Political News: ताजमहल बनवाने वालों के काटे गए थे हाथ, राम मंदिर बनाने वालों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से अपनी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई में विश्व हिंदू आर्थिक मंच के कार्यक्रम में पहुंचकर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि..

Dec 15, 2024 - 11:34
 0  76
Political News: ताजमहल बनवाने वालों के काटे गए थे हाथ, राम मंदिर बनाने वालों का हुआ सम्मान

Political News By INA News.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल को बनवाने वालों के हाथ काट दिए गए थे, लेकिन राम मंदिर को बनवाने को सम्मानित करने का काम किया गया है।

मुंबई में बोले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से अपनी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई में विश्व हिंदू आर्थिक मंच के कार्यक्रम में पहुंचकर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है श्रमिकों का लगातार हमारी सरकार सम्मान कर रही है।

Also Read: देवबंद: फर्जी दस्तावेजों से ग्राम समाज की भूमि में प्लाट काट कर दिए गए बैनामे

आप सभी को पता होगा कि ताजमहल को बनवाने वाले लोगों के हाथों को काट दिया गया था जिससे दोबारा से कोई भी ताजमहल तैयार ना हो सके। लेकिन वही अयोध्या में बनाए गए भव्य राम मंदिर के निर्माण को पूरा करने वाले लोगों को सम्मानित करने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने आगे कहा कि आप इतिहास को उठाकर देख सकते हैं वस्त्र उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों तक के हाथों को काट दिया गया था। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रमिकों के ऊपर फूलों की बारिश करते हैं।

देश को संकट से पीएम मोदी ने निकाला बाहर

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप सभी को पता होगा कि देश में जब बीजेपी की सरकार नहीं थी तब देश कितनी बड़ी संकट में था। 2014 से पहले सभी को पता होगा कि किस तरीके से देश की हालत है। देश में जगह-जगह पर आतंकवादी घटनाएं होती थी और उन्हीं आतंकवादियों का विपक्ष में मौजूद लोग साथ दिया करते थे। लेकिन आप सभी को पता होगा कि जब से हमारी सरकार बनी है कोई भी आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। हमारी सरकार में गरीब लोगों को रहने के लिए मकान दिया गया है। हमारी सरकार में बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए 5 लाख रुपए का इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड दिया गया है।इसी के साथ-साथ तमाम योजनाओं का लाभ दिया जा रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow