Manipur: एक बार फिर भड़की मणिपुर में हिंसा, दो मजदूरों की गोली मार कर हत्या

मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां लगातार हिंसा का दौर जारी है और लोगों की जान ली जा रही है। ऐसे में लगातार सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील कर रही है लेकिन उसके वावजूद भी माहौल सामान्य होते हुए दिखाई न...

Dec 15, 2024 - 11:40
 0  55
Manipur: एक बार फिर भड़की मणिपुर में हिंसा, दो मजदूरों की गोली मार कर हत्या

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़कती हुई दिखाई दी है। यहां पर दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मजदूरों की हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया हैं।

उपद्रवियों ने दो मजदूरों को मारी गोली

मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां लगातार हिंसा का दौर जारी है और लोगों की जान ली जा रही है। ऐसे में लगातार सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील कर रही है लेकिन उसके वावजूद भी माहौल सामान्य होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़कती हुई दिखाई दी है।

Also Read: Weather News: पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी, दिल्ली में गिरेगा तापमान, इन इलाकों को अलर्ट जारी

यहां दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि दोनों मजदूर काकचिंग जिले के केइराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके लौट रहे थे। तभी पंचायत कार्यालय के पास में उपद्रवियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी।

पुलिस ने दोनों मजदूरों की पहचान की

जिन दो मजदूरों को उपद्रवियों के द्वारा गोली मारी गई। दोनों मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने के रहने वाले थे। जिसमें से एक मजदूर का नाम सुनील कुमार उम्र 18 साल तो वही दूसरे मजदूर का नाम दशरथ कुमार उम्र 17 वर्ष बताई गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस के द्वारा बताया गया है कि शनिवार को 5:20 के करीब दोनों मजदूर साइकिल पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी बंदूकधारियों ने इनको घेर लिया और गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow