Political News: अगर बनी हमारी सरकार तो महिलाओं को देंगे ढाई हजार रुपए महीना, तेजस्वी ने किया ऐलान
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने महिलाओं के वोट को लुभाने के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान से महिलाओं को एक बड़ा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। दरअसल बताते चलें कि बिहार में अगली साल विधानसभा के...
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने का काम किया जाएगा।
माई बहिन मान योजना को करेंगे लागू
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने महिलाओं के वोट को लुभाने के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान से महिलाओं को एक बड़ा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। दरअसल बताते चलें कि बिहार में अगली साल विधानसभा के चुनाव होना है जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने महिलाओं को लेकर एक ऐलान किया है।
Also Read: Manipur: एक बार फिर भड़की मणिपुर में हिंसा, दो मजदूरों की गोली मार कर हत्या
इसमें उन्होंने कहा है कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम माई बहिन मान योजना को लागू करेंगे। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का काम किया जाएगा। इससे नए बिहार के साथ “समृद्ध महिला, सुखी परिवार” का सपना भी सच होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है।
योजना से महिलाओं को मिलेगा बढ़ावा
तेजस्वी यादव ने जो बयान दिया है, वह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है। उनके अनुसार, महिलाओं के लिए विशेष रूप से लक्षित कार्यक्रम न केवल परिवार और समुदाय के लिए लाभकारी हैं, बल्कि यह दीर्घकालिक आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देंगे। छोटे व्यवसायों के लिए वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण की दिशा में यह पहल महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करेगी। इसके साथ ही, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण जैसे पूरक कार्यक्रमों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, ताकि महिलाओं का सशक्तीकरण और दीर्घकालिक आर्थिक अवसर सुनिश्चित किए जा सकें। यह नीति न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि समग्र समाज के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद को अपना कीमती वोट दें।
What's Your Reaction?











