Political News: दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची।

दिल्ली में अगले साल 2025 में फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है तो वहीं उम्मीदवारों....

Dec 13, 2024 - 17:38
76 Views
Political News: दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची को जारी कर दिया है। इस सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में अगले साल 2025 में फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है तो वहीं उम्मीदवारों को उतारने का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से एक सूची के बाद दूसरी सूची को जारी कर दिया गया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी पीछे हटती हुई दिखाई नहीं दे रही है। यहां कांग्रेस की तरफ से 21 उम्मीदवारों को टिकट देने का काम किया गया है। इस सूची में बल्लीमारां से हारून यूसुफ, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बादली से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और द्वारका से आदर्श शास्त्री को उतारा गया है। 

  • दिल्ली में आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करके दिल्ली की जनता को बताया था कि प्रदेश में होने वाले चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी उसका किसी के साथ किसी भी तरीके का कोई भी गठबंधन नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने ऑटो चलाने वाले चालकों को एक परियोजना का लाभ देने की घोषणा कर दी थी। वही आम आदमी पार्टी के द्वारा दो सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी अपनी एक सूची को जारी किया है।

Also Read- Delhi News: दिल्ली चुनाव को लेकर ओवैसी ने उतारा पहला उम्मीदवार।

इस सूची में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को टिकट देने का काम किया है। जों कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दोनों आमने-सामने होंगे। यह सीट सबसे खास मानी जा रही है क्योंकि यहां पर दो बड़े नेता जनता को अपने प्रति ही लुभाने का काम करेंगे।वहीं कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि बाकी की उम्मीदवारों के नामो का ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow