Hardoi News: निरीक्षण पर निकलीं मंडलायुक्त- निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी, ठेकेदार के विरुद्ध FIR व ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश। 

जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों व भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षणों के क्रम में सबसे....

Dec 13, 2024 - 18:06
519 Views
Hardoi News: निरीक्षण पर निकलीं मंडलायुक्त- निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी, ठेकेदार के विरुद्ध FIR व ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश। 

हरदोई। अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों व भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षणों के क्रम में सबसे पहले मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में बने एनआरसी को देखा। यहाँ उन्होंने भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया तथा बच्चों को पुचकारा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एनआरसी में सुविधाओं के बेहतरीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

इसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य के रुका होने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने व उसे ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह महोलिया शिवपार में स्थापित जल जीवन मिशन परियोजना को देखने पहुँची। उन्होंने कहा कि परियोजना का अवशेष कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये। मार्गाे को दुरुस्त कराया जाये।  

इसके बाद उन्होंने भदैचा में बन रहे आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

अन्त में उन्होंने सुरसा के टीएचआर प्लांट को देखा। प्लांट में पोषाहार बनते हुए देखा। प्लांट के अंदर कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उन्होंने संवाद किया। उन्होंने पोषाहार उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि आँगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण का बैकलॉग पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मण्डलयुक्त के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के लिए यजमान बने पीएम मोदी ने अक्षय वट के समक्ष सभी तीर्थों का किया आह्वान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow