देवबंद: फर्जी दस्तावेजों से ग्राम समाज की भूमि में प्लाट काट कर दिए गए बैनामे

नगर में बड़े पैमाने पर जमीनों को कब्जाने का खेल चल रहा है। राजनीतिक रसूख के चलते यह काम धडल्ले से किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने भायला रोड पर पहुंच कर उन प्लाटों का निरीक्षण किया। जिनका फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा किया गया है...

By INA News Desk
Dec 15, 2024 - 01:12
76 Views
देवबंद: फर्जी दस्तावेजों से ग्राम समाज की भूमि में प्लाट काट कर दिए गए बैनामे

शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच किया निरीक्षण, 28 प्लाट काटे जाने का आरोप

By INA News Deoband.

भायला रोड पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीनों का बैनामा कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन प्लाटों का निरीक्षण किया, जिनका बैनामा किया गया है।

आरोप है कि कब्जाधारियों ने ग्राम समाज की भूमि में प्लाट काटे हुए हैं। नगर में बड़े पैमाने पर जमीनों को कब्जाने का खेल चल रहा है। राजनीतिक रसूख के चलते यह काम धडल्ले से किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने भायला रोड पर पहुंच कर उन प्लाटों का निरीक्षण किया।

Also Read: देवबंद: सड़क हादसों में एक की जान गई, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

जिनका फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पठानपुरा निवासी सलीम, सनव्वर सहित तीन लोगों की शिकायत पर की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कब्जाधारियों ने गाटा संख्या में खेल किया हुआ है। जिस गाटा संख्या को दिखाया गया उसके स्थान पर दूसरे गाटा संख्या में फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा कर दिया गया।

जबकि जिस गाटा संख्या में बैनामे किए गए हैं, वह ग्राम समाज की भूमि है। आरोप है कि इसमें 26 प्लाटों के बैनामे किए गए हैं, जिनमें छह मकान भी बन चुके हैं। वहीं, पूर्व में प्रशासन ने इन गाटों में अवैध रुप से कब्जा करने वाले 28 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement