देवबंद: बीबी फातिमा जहरा की शहादत पर हुई मजलिस, लोगों ने रक्तदान भी किया

पीआरओ आबिद सिद्दीकी ने बताया कि शिविर में 30 से अधिक महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। अंजुमन के मीडिया प्रभारी हसन सईद ने बताया कि कार्यक्रम में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया और हजरत मोहम्मद सा..

Dec 8, 2024 - 23:33
 0  23
देवबंद: बीबी फातिमा जहरा की शहादत पर हुई मजलिस, लोगों ने रक्तदान भी किया

By INA News Deoband.

थीतकी गांव में हजरत मोहम्मद मुस्तफा की बेटी फातिमा जहरा के शहादत दिवस पर पांच दिवसीय मजलिस-ए-अजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बीबी फातिमा की याद में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। देवबंद-बरला मार्ग स्थित थीतकी में हुई मजलिस में मौलाना तशख्खुश मेहंदी, मौलाना मोहम्मद आलम, मौलाना इब्ने अब्बास ने संयुक्त रुप से बीबी फातिमा के जीवन पर रोशनी डाली।

यह भी पढ़ें: Rampur: दत्तक पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज नहीं, महिला ने कार्रवाई की मांग की

साथ ही लोगों से सदाचारी बनने, फातिमा की शिक्षाओं से खुद को जोड़ने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मौलाना मोहम्मद सईद ने मृतकों को याद करने और देश में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बीबी फातिमा की याद में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की टीम का सहयोग रहा।

पीआरओ आबिद सिद्दीकी ने बताया कि शिविर में 30 से अधिक महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। अंजुमन के मीडिया प्रभारी हसन सईद ने बताया कि कार्यक्रम में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया और हजरत मोहम्मद साहब की सेवा में बीबी का पुरसा पेश किया। उद्घाटन आजाद समाज पार्टी प्रांतीय अध्यक्ष रजनीश गौतम, अंजुमन के संस्थापक गजनफर अली व पूर्व राज्यमंत्री ईसा रजा ने किया। इस मौके पर मौलाना गुलाम हुसैन रिजवी, मौलाना मोहम्मद आलम कुम्मी आदि मौजूद रहे।i

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow