Deoband : देवबंद में पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, शिक्षाविदों को विशेष सम्मान

ईदगाह मार्ग स्थित महमूद हाल में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने संस्थापक स्वर्गीय मौलाना हसीब सिद्दीकी की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सेवाओं को या

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 21:24
22 Views
Deoband : देवबंद में पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, शिक्षाविदों को विशेष सम्मान
Deoband : देवबंद में पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, शिक्षाविदों को विशेष सम्मान

देवबंद के पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कई शिक्षाविदों को उनकी शैक्षिक सेवाओं के लिए विशेष सम्मान दिया गया। ईदगाह मार्ग स्थित महमूद हाल में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने संस्थापक स्वर्गीय मौलाना हसीब सिद्दीकी की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था मैनेजर सुहैल सिद्दीकी ने घोषणा की कि स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

दारुल उलूम में विभागाध्यक्ष अशरफ उस्मानी ने कहा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी दूरदर्शी थे। उन्होंने 1971 में उस समय इस संस्थान की स्थापना की जब क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सुरक्षित और संगठित शिक्षा की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं थी। पूर्व चेयरमैन इनाम कुरैशी ने भी मौलाना हसीब सिद्दीकी की सेवाओं पर प्रकाश डाला। लेखक सैयद वजाहत शाह ने कॉलेज के इतिहास और महिला शिक्षा में उसके योगदान को बताया।

नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या फौजिया अब्दुल्ला नवाज खान ने अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत पर खुशी जताई। प्रसिद्ध लेखक डॉक्टर रुखशंदा रुही मेहंदी ने कहा कि उनकी शुरुआती शिक्षा इसी कॉलेज से हुई थी और आज यह संस्था एक मजबूत शैक्षिक केंद्र बन चुकी है। अल्पाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद और इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या असमा परवीन ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी, सचिव अनस सिद्दीकी, सोफिया गौहर, रुबीना शहजाद, मौलाना सदरुज्जमा कासमी, नजम उस्मानी, अब्दुर्रहमान सैफ, शबाना, शाइस्ता, अदील सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow