Deoband : दारुल उलूम देवबंद क्षेत्र में सड़कों पर फैली गंदगी, कूड़ेदान न होने से लोगों को परेशानी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। मोहल्ला खानकाह में सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। सुबह होते ही सड़कों पर कचरा जमा हो जाता
देवबंद के दारुल उलूम क्षेत्र में सड़कों पर जगह-जगह गंदगी बिखरी हुई है। इस प्रमुख इस्लामी शिक्षा केंद्र के आसपास नगर पालिका की ओर से कूड़ेदान की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण सड़क किनारे कूड़े के ढेर लग जाते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। मोहल्ला खानकाह में सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। सुबह होते ही सड़कों पर कचरा जमा हो जाता है। इससे उठने वाली बदबू घरों तक पहुंच रही है और राहगीरों के लिए भी मुश्किल पैदा कर रही है। देश-विदेश से आने वाले मेहमान भी इसी गंदे रास्ते से गुजरते हैं।
स्थानीय निवासी वसी, समी, फैसल, अब्दुल वकील आदि ने बताया कि वे कई बार नगर पालिका को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कूड़ेदान नहीं रखा गया। पालिका अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कूड़ेदान लगवाए जाएंगे। उसके बाद भी अगर कोई सड़क पर कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ
What's Your Reaction?











