Deoband : देवबंद में गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 21:20
21 Views
Deoband : देवबंद में गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
Deoband : देवबंद में गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

देवबंद में गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संगत ने गुरवाणी सुनकर वाहेगुरू को नमन किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बीते दो दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार हुआ। इसमें सहारनपुर से आए भाई परमजीत सिंह, भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, अमनदीप कपूर और बलदीप सिंह ने गुरवाणी गायन करके संगत को आनंदित किया।गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए पिता, माता और चार बच्चों का बलिदान दिया। इसी कारण उन्हें सरबंसदानी कहा जाता है।

कमेटी की ओर से पाठ सेवा करने वाले परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह और माता जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। निशान साहिब के चोले की सेवा भी की गई। इस दौरान श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, मनोज सिंघल, आबाद अली, मोहित मल्होत्रा, राजपाल सिंह, संदीप सिंह, अमृत सिंह, गुरदीप सिंह, शोभा सिंह मनचंदा, डॉक्टर सुरेंद्र सोढी, रवि होरा, राजेश अजमानी सहित कई लोग मौजूद थे।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow