Sitapur : लहरपुर में एफआईसीटी कम्प्यूटर अकादमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, 36 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित

समाजसेवी और सांसद प्रतिनिधि एहतिशाम बेग ने कहा कि आज के समय में रोजगार पाने में कम्प्यूटर ज्ञान बहुत उपयोगी है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी के लिए यह आवश्यक

Jan 4, 2026 - 21:19
 0  10
Sitapur : लहरपुर में एफआईसीटी कम्प्यूटर अकादमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, 36 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित
Sitapur : लहरपुर में एफआईसीटी कम्प्यूटर अकादमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, 36 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र के मोहल्ला कजियारा स्थित एफआईसीटी कम्प्यूटर अकादमी में वार्षिक उत्सव और प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरी, सांसद सीतापुर के प्रतिनिधि एहतिशाम बेग अच्छे और सैय्यद मोहम्मद आजम शामिल हुए। अकादमी के प्रबंधक फैज़ान बेग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि रवि शंकर गिरी ने अभिभावकों और छात्रों से कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति को कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

जीवन के हर क्षेत्र में इसकी जरूरत पड़ती है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण जरूरी होता है। कम्प्यूटर ज्ञान न होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अभिभावकों को बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी दिलाना चाहिए, ताकि वे समय के साथ चल सकें।

समाजसेवी और सांसद प्रतिनिधि एहतिशाम बेग ने कहा कि आज के समय में रोजगार पाने में कम्प्यूटर ज्ञान बहुत उपयोगी है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी के लिए यह आवश्यक होता है। बेहतर जीवन के लिए कम्प्यूटर में कुशलता हासिल करके सफलता पाई जा सकती है।

इस मौके पर 36 छात्र-छात्राओं को दक्षता प्रमाण पत्र दिए गए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अकादमी के प्रबंधक फैज़ान बेग ने अतिथियों, अभिभावकों और सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में छात्रों के अलावा उनके अभिभावक भी मौजूद थे।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow