Sitapur : मछरेहटा में दिग्विजय सिंह यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी ने वार्ड 47 से कभी यादव प्रत्याशी नहीं उतारा, यादव समाज नाराज

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 47 मछरेहटा से आज तक समाजवादी पार्टी ने कोई यादव प्रत्याशी नहीं उतारा है। इससे यादव समाज में काफी

Jan 4, 2026 - 21:17
 0  12
Sitapur : मछरेहटा में दिग्विजय सिंह यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी ने वार्ड 47 से कभी यादव प्रत्याशी नहीं उतारा, यादव समाज नाराज
Sitapur : मछरेहटा में दिग्विजय सिंह यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी ने वार्ड 47 से कभी यादव प्रत्याशी नहीं उतारा, यादव समाज नाराज

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के मछरेहटा में प्रगतिशील जन विकास समिति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में यादवों का सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 47 मछरेहटा से आज तक समाजवादी पार्टी ने कोई यादव प्रत्याशी नहीं उतारा है। इससे यादव समाज में काफी नाराजगी है।

दिग्विजय सिंह यादव ने आगे कहा कि अगर भाजपा ने यादव समाज यानी उन्हें मौका दिया तो इस बार वार्ड में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश और जुनून भरपूर दिख रहा है। वे लंबे समय से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में एक नारा भी दिया है- क्षेत्र को प्रगतिशील बनाना है, वार्ड संख्या 47 में अबकी बार भाजपा को लाना है।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow