Saharanpur : गंगोह पुलिस ने शातिर नशा तस्कर असजद उर्फ साद्दा को गिरफ्तार किया, 19.31 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चल रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा 2.0 के अंतर्गत थाना गंगोह की टीम ने गस्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को पकड़ा।

Jan 4, 2026 - 21:26
 0  14
Saharanpur : गंगोह पुलिस ने शातिर नशा तस्कर असजद उर्फ साद्दा को गिरफ्तार किया, 19.31 ग्राम स्मैक बरामद
Saharanpur : गंगोह पुलिस ने शातिर नशा तस्कर असजद उर्फ साद्दा को गिरफ्तार किया, 19.31 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर जिले के गंगोह में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चल रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा 2.0 के अंतर्गत थाना गंगोह की टीम ने गस्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त असजद उर्फ साद्दा पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम नवाजपुर थाना नकुड है। उसे ग्राम रंधेड़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 19.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख अस्सी हजार रुपये है। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 09/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। अभियुक्त पहले भी थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 625/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का वांछित था।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह खुद स्मैक का नशा करता है और इसे बेचने का काम भी करता है। बरामद स्मैक वह नशा करने वालों और आने-जाने वाले ट्रक ड्राइवरों को बेचने ले जा रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और स्मैक छिपाने की कोशिश कर रहा था।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow