Deoband : नागल में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मेगा इवेंट का आयोजन
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं भी शामिल हुईं। विधायक देवेंद्र निम ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं
देवबंद के नागल विकास खंड परिसर में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत मेगा इवेंट आयोजित हुआ। यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पहल का हिस्सा है। मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर मनिहारान के भाजपा विधायक देवेंद्र निम पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं भी शामिल हुईं। विधायक देवेंद्र निम ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाएं भी चला रही है। देश की प्रगति में महिलाओं का बड़ा योगदान है। सरकार की सभी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं, जबकि पहले की सरकारों में कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रहती थीं।
मेगा शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्टॉल पर लगे सामान को देखकर विधायक ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भाजपा सरकार में आत्मनिर्भर हैं। इसका उदाहरण ये महिलाएं खुद हैं। सरकार के संकल्प को महिलाएं नई ऊंचाई दे रही हैं।
Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा
What's Your Reaction?









