देवबंद: आधे दिन बाद मिला आधी आबादी को पानी, पाइप लाइन टूटने के कारण लोग पीने के पानी को तरसे

सुबह सात बजे से लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। अधिक परेशानी इसलिए भी हुई कि रविवार को अवकाश का दिन होता है, बड़े और बच्चें घर पर ही रहते हैं। जिस कारण पानी की खपत भी अ...

By INA News Desk
Dec 8, 2024 - 23:36
49 Views
देवबंद: आधे दिन बाद मिला आधी आबादी को पानी, पाइप लाइन टूटने के कारण लोग पीने के पानी को तरसे
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Deoband.

जलापूर्ति की पाइप लाइन टूटने के कारण नगर की आधी आबादी को आधे दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा। दरअसल, मोहल्ला खानकाह स्थित गंगोह-नानौता बाइपास पर क्रेश गेट (दुर्घटना द्वार) के निर्माण के लिए गड्ढे की खोदाई कराई गई थी। इस दौरान जलापूर्ति की पाइप लाइन टूट गई।

यह भी पढ़ें: देवबंद: बीबी फातिमा जहरा की शहादत पर हुई मजलिस, लोगों ने रक्तदान भी किया

इस कारण सुबह सात बजे से लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। अधिक परेशानी इसलिए भी हुई कि रविवार को अवकाश का दिन होता है, बड़े और बच्चें घर पर ही रहते हैं। जिस कारण पानी की खपत भी अधिक होती है। शाम चार बजे पाइप लाइन को ठीक किया गया। तब जाकर जलापूर्ति सुचारु हो सकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow