Government schemes: दिल्ली में इन महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान योजना का लाभ।
दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 13 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को एक जानकारी ...
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है जिसके तहत महिलाओं को सरकार ₹1000 देने की तैयारी कर रही है। लेकिन इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा इसके बारे में आतिशी ने जानकारी दी है।
- दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा ₹1000 महीना
अगर आप दिल्ली की निवासी हैं और दिल्ली में रहती हैं तो आम आदमी पार्टी ने एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने सरकार के तरफ से ₹1000 देने का काम किया जाएगा। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 13 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को एक जानकारी साझा की है जिसमें बताया है कि अगले 7 से 10 दिनों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकृत की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।क्योंकि लगातार राज्य सरकार इस योजना पर काम कर रही है।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार महिलाओं को इस योजना का लाभ देगी।
Also Read- Pushpa-2: संध्या थियेटर में हुई भगदड़ की वजह आई सामने, अल्लू अर्जुन को लेकर पुलिस ने कही थी बात।
- इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि किन महिलाओं को सरकार ₹1000 महीना देगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजधानी में रहने वाली और पंजीकृत मतदाता हर महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। लेकिन ऐसे में भी कुछ नियम भी बनाए गए हैं जिन नियम का महिलाओं को पालन करना होगा।
- महिला की आयु 12 दिसंबर 2024 तक 18 साल की होनी चाहिए।
- महिला पहले से ही दिल्ली में रह रही हो और उसका पहचान पत्र भी उसी स्थान को हो जिस स्थान पर महिला रहती हो।
- महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए उनके पास कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
- महिला के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए।
- दिल्ली का पता दर्शाने वाला वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
- पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माध्यमिक हाई स्कूल प्रमाण पत्र या 12 दिसंबर, 2024 तक 18 वर्ष से जुड़ा कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- अगर महिलाओं के पास ये चीजे होंगी तो उनको मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहत ₹1000 महीना सरकार की तरफ से देने का काम किया जाएगा।
What's Your Reaction?









