Crime News: कलयुगी शराबी पिता ने बेटे पर चाकुओं से किया हमला, आँख को भी फोडा। 

बिहार से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से उसकी...

Dec 21, 2024 - 11:06
73 Views
Crime News: कलयुगी शराबी पिता ने बेटे पर चाकुओं से किया हमला, आँख को भी फोडा। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बिहार में एक शराबी पिता ने अपने बेटे की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। पहले आरोपी पिता ने बेटी के ऊपर चाकू से हमला किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या की और बाद में उसकी आंख तक फोड़ डाली।

  • कलयुगी पिता का बेटे पर ढाया कहर

बिहार से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। दरअसल मामला जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखिलासपुर गांव का हैं। यहां एक पिता शराब के नशे में घर पर पहुंचा और घर पर मौजूद अपने बेटे का गला दबा दिया। इतने में भी शराबी पिता का जी नहीं भरा तो उसने अपने बेटे के शरीर पर चाकुओं से एक के बाद एक कई हमले कर दिए। फिर बाद में अपने बेटे की आंख तक फोड़ डाली। जब परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

  • पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर दी जानकारी

एक पिता के द्वारा अपने बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि अखिलासपुर गांव के झुग्गी झोपड़ी के रहने वाले विनोद राम ने अपने 14 वर्षीय विकलांग बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस मामले को लेकर हमारी पुलिस को सूचना मिली थी तो हमारी पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर के शरीर पर कई निशान पाए गए जो की चाकू से किये गए थे।

Also Read- Crime News: यूट्यूबर को एक व्यक्ति को मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी अपने बड़े बेटे और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। झगड़े के बाद से पत्नी और बड़ा बेटा वहां से भाग गया लेकिन छोटा बेटा विकलांग होने की वजह से वहां से नहीं जा सका और उसके बाद आरोपी पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी लगातार तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जेल पहुंचाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow