Crime News: मां ने 3 महीने की बेटी को बेचा, पति की करानी थी जमानत।

मुंबई पुलिस ने 10 लोगों को बच्ची के बेंचे जाने के मामले में गिरफ्तार करने का काम किया है। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपनी 3....

By INA News Desk
Dec 18, 2024 - 12:27
101 Views
Crime News: मां ने 3 महीने की बेटी को बेचा, पति की करानी थी जमानत।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र से एक 3 महीने की बच्ची को बेंचे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और महिला समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का काम किया।

  • पति की बेल को लेकर बेचीं बच्ची

मुंबई पुलिस ने 10 लोगों को बच्ची के बेंचे जाने के मामले में गिरफ्तार करने का काम किया है। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपनी 3 महीने की बच्ची को कुछ लोगों को भेज दिया है। महिला ने महज 1 लाख रुपए में अपनी बच्ची को बेंचा था। मामले को लेकर पता चला कि महिला ने अपनी बच्ची को अपने पति की जमानत के लिए बेंचा था। इस मामले में महिला की सास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और मामले में मनीष यादव नाम की महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार करने का काम किया।

पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पहचान के बारे में भी जानकारी दी। पकड़े गए लोगों में रोशनी सोंटू घोष, संध्या अर्जुन राजपूत, मदीना उर्फ मुन्नी इमाम चव्हाण, तैनाज शाहीन चौहान, सुरेश साबले, मीरा राजाराम यादव, योगेश सुरेश भोईर और मोइनुद्दीन तंबोली शामिल थे।

Also Read- Crime News: पुलिस ने पकड़ी लाखों की चंदन की लकड़ी, दो गिरफ्तार

  • शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में एक अवैध बच्चे के सौदे के गिरोह का पर्दाफाश किया है। महिला के पति को रेलवे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, और उसे बेल दिलाने के लिए महिला ने अपनी बच्ची को बेचने का घिनौना कदम उठाने का फैसला किया। महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ इस योजना को साझा किया और संध्या, रोशनी, और योगेश ने मिलकर बिचौलियों से संपर्क किया। इसके बाद, मुख्य आरोपी अब्दुल करीम नादफ और उसकी पत्नी बेबी तांबोली इस अवैध व्यापार में शामिल हो गए, जो बच्चों की खरीद-फरोख्त करते थे।

नादफ और उसकी पत्नी ने मुंबई के दादर इलाके से एक बच्ची को कर्नाटक के प्रशांत और संध्या नामक दंपत्ति को बेच दिया, जो छह साल से संतान सुख से वंचित थे। यह दंपत्ति मदद के लिए एक नर्स से संपर्क में थे, जिससे पुलिस ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस ने इस पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की और आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow