Meerut News: Comedian सुनील पाल और Actor मुश्ताक अपहरण कांड में नया खुलासा, नए सीक्रेट्स आ रहे सामने। 

सिनेमा अभिनेता मुश्ताक के अपहरण कांड में शामिल पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। एसटीएफ व बिजनौर पुलिस ने ज्वाइंट...

Dec 14, 2024 - 16:39
Dec 14, 2024 - 16:43
 0  61
Meerut News: Comedian सुनील पाल और Actor मुश्ताक अपहरण कांड में नया खुलासा, नए सीक्रेट्स आ रहे सामने। 
मुश्ताक, सुनील पाल Actor, अर्जुन व सार्थक

By INA News Meerut.

सिनेमा अभिनेता मुश्ताक के अपहरण कांड में शामिल पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। एसटीएफ व बिजनौर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपेरशन कर इस शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण कांड में शामिल लवी पाल समेत कई के मोबाइल की लोकेशन बुलंदशहर में मिल रही थी। सुनील पाल के अपहरण कांड के दौरान अभिनेता मुश्ताक के अपहरण का मामला सामने आने के बाद एसटीएफ को सक्रिय कर दिया गया था।

बताया जाता है कि इन दोनों अपहरण कांड को लेकर एसटीएफ को बडे टास्क सौंपे गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि एसटीएफ के बूते शीघ्र ही लवी पाल भी सलाखों के पीछे होगा। हालांकि लवी पाल का साथी अर्जुन पहले ही पुलिस के कब्जे में है। सूत्रों ने जानकारी दी कि एसटीएफ की एक टीम ने बुलंदशहर में ही डेरा डाला हुआ है। आज रात कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। इस पर काम चल रहा है। एसटीएफ की सख्त घेराबंदी बतायी जा रही है। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस उस तक पहुंची है। वह कई दिन से दिल्ली और उत्तराखंड में घूम रहा था। दो दिन से बुलंदशहर में रुका था। शुक्रवार सुबह एसटीएफ मेरठ और बिजनौर पुलिस ने बुलंदशहर के एक मकान से उसे पकड़ा है। इस दौरान आरोपी ने छत से कूदकर भागने का प्रयास भी किया। पुलिस टीम ने गोपनीय जगह रखकर आरोपी से पूछताछ की।

सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की वही व्यक्ति है, जिसने अपहरण कांड को अंजाम देने के बाद अभिनेता मुश्ताक से भारी भरकम फिरौती की रकम वसूल की थी। दरअसल, मुश्ताक अपहरण कांड की बिजनौर में एफआईआर के बाद एसटीएफ एक्टिव हो गयी थी। हालांकि सार्थक चौधरी की गिरफ्तारी से पहले इस मामले में करीब दो दर्जन गिरफ्तारियां हो चुकी थीं। पूछताछ के आधार पर जांच एजेन्सियां कड़ियां जोड़ती चली गयी और बड़ी सफलता सार्थक चौधरी की गिरफ्तारी के रूप में सामने आयी है। यहां यह भी याद रहे कि गिरफ्तार करने वाले टीम निकली थी तो लवीपाल की तलाश में, लेकिन उससे पहले मुश्ताक का अपहरणकर्ता हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को एसटीएफ और स्वाट टीम ने सार्थक चौधरी को बुलंदशहर से पकड़ लिया है।

आरोपी कई दिन से पुलिस को अलग-अलग जगह पर चकमा देकर घूम रहा था। बताया जाता है कि पुलिस को देखकर सार्थक चौधरी ने भागने का प्रयास भी किया था। फिलहाल उससे किसी अनजान जगह पर पूछताछ कर रही। माना जा रहा है कि सार्थक से लवीपाल के ठिकाने की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी है कि बुकिंग के लिए एडवांस में शक्ति कपूर की ओर से ऑनलाइन एक लाख रुपये बैंक खाते में डालने की बात बदमाशों से कही थी, जबकि बदमाश सिर्फ 50 हजार रुपये ही डालने पर अड़े थे। अभी बातचीत चल रही थी कि सुनील पाल के अपहरणकांड का खुलासा हो गया। बुलंदशहर में गिरफ्तार किए गए आरोपी पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक ने ये जानकारी शुक्रवार को पुलिस को दी है।

Also Read- Kanpur News: मदरसे में दे रहे ट्रेन पलटाने की ट्रेनिंग, NIA और ATS को मिले अहम सुराग, विदेशी फंडिंग के भी संकेत मिले।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। 20 नवंबर को अभिनेता मुश्ताक खान और दो दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल को अगवा कर बिजनौर के बदमाशों ने करीब 10 लाख की ऑनलाइन फिरौती वसूली थी। अपहरणकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैफू के बाद पुलिस ने चौथा आरोपी रिक्की उर्फ सार्थक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ और बिजनौर पुलिस को पूछताछ में आरोपी रिक्की ने अपनी फर्जी इंवेट कंपनी के कारनामों का खुलासा कर दिया। गुरुवार को सार्थक चौधरी ने मीडिया से बातचीत कर अपना पक्ष रखा था।

उसने बताया कि मेरा अपहरण कांड से कोई लेना देना नहीं है। उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी दो दिन से अन्य लोगों के संपर्क में था। बिजनौर के एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि जल्द ही बाकी फरार चल रहे सभी आरोपी पुलिस के कब्जे में होंगे। अभिनेता मुश्ताक का अपहरण करने वालों ने उनके मोबाइल से पेमेंट कर मेरठ से एक घड़ी खरीदी। खरीदारी और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये मुश्ताक के मोबाइल से निकाले गए। इस घटना के बाद आरोपियों ने इसी अंदाज में हास्य कलाकार सुनील पाल का भी अपहरण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।