Jhansi News: मदरसे में दे रहे ट्रेन पलटाने की ट्रेनिंग, NIA और ATS को मिले अहम सुराग, विदेशी फंडिंग के भी संकेत मिले। 

सुरागों के मुताबिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करके युवाओं का ब्रेन वॉश किया जाता है। इसके जरिये कट्टरपंथी बने युवाओं का देश विरोधी ...

Dec 14, 2024 - 16:30
320 Views
Jhansi News: मदरसे में दे रहे ट्रेन पलटाने की ट्रेनिंग, NIA और ATS को मिले अहम सुराग, विदेशी फंडिंग के भी संकेत मिले। 

By INA News Jhansi/Kanpur.
प्रदेश के झांसी और कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश के पीछे NIA और ATS को मदरसा कनेक्शन के सुराग मिले हैं। सुरागों के मुताबिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करके युवाओं का ब्रेन वॉश किया जाता है। इसके जरिये कट्टरपंथी बने युवाओं का देश विरोधी कार्यों में इस्तेमाल होता है। इनका मदरसों से भी कनेक्शन है। इसी की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच एजेंसियां कई जगह छापा मार रही हैं। इसके साथ ही विदेशी फंडिंग के सूत्र भी खंगाल रही हैं। इसी वजह से दोनों एजेंसियां झांसी पहुंचीं थीं। यहां मदरसा शिक्षक मुफ्ती खालिद नदवी से 18 घंटे पूछताछ की गई थी।

पुलिस लाइन लाते समय भीड़ ने पुलिस और जांच टीम से धक्का-मुक्की कर मुफ्ती को छुड़ा लिया था।बाद में पुलिस उन्हें लेकर गई थी। पूछताछ के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया था। धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस ने 11 नामजद सहित 100 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। तीन माह के दौरान झांसी और कानपुर के आसपास साबरमती एक्सप्रेस, कांलिदी एक्सप्रेस जैसी अहम ट्रेनों को पलटाने की कोशिश हुई। वंदे भारत पर भी पथराव हुआ।

Also Read- Jhansi News: बेखौफ बदमाशों ने जेलर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, पुलिस विभाग में हड़कंप।

इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और उप्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के साथ आईबी कर रही है। एनआईए टीम कई जगह छापा मार चुकी है। जांच में पता चला कि ऑनलाइन माध्यम से दीनी तालीम देने वाले कई लोगों के ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिसमें फॉलोअरों को ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए उकसाया गया। जांच एजेंसियां इनको तलाश रही हैं।

मदरसे चलाने के अलावा यह ऑनलाइन वीडियो के जरिये युवाओं का ब्रेनवॉश करके उनको कट्टरपंथी बना देते हैं। झांसी एवं कानपुर की साजिश में स्थानीय कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है दोबारा भी एनआईए टीम यहां जांच के लिए आ सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow