Political News: अमित शाह ने सावरकर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस फैलाती है झूठ।

संसद का शीतकालीन चल रहा है और इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। तो वही देश के गृहमंत्री अमित शाह भी....

Dec 18, 2024 - 12:35
96 Views
Political News: अमित शाह ने सावरकर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस फैलाती है झूठ।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में खड़े होकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वीर सावरकर को लेकर हमेशा से झूठ फैलाने का काम करती रही है।

  • वीर सावरकर को "वीर" शब्द उनकी वीरता से मिला

संसद का शीतकालीन चल रहा है और इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। तो वही देश के गृहमंत्री अमित शाह भी कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में देश की जनता को संसद के जरिए बताने का काम कर रहे हैं। उन्होंने संविधान के 75 साल पूरे होने पर देश की जनता को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तो वहीं वीर सावरकर को लेकर बड़ी बात कही।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीर सावरकर के योगदान और उनके संघर्ष को दर्शाने का काम किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता द्वारा सावरकर के बारे में दिए गए बयान को वह दोहराना नहीं चाहते, लेकिन सावरकर के नाम के साथ 'वीर' शब्द उनके संघर्ष और साहस के कारण 140 करोड़ भारतीयों द्वारा दिया गया है, और यह किसी एक पार्टी या सरकार का नहीं, बल्कि देशवासियों का सम्मान है। 

अमित शाह ने वीर सावरकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की वीरता और त्याग अद्वितीय था। उन्होंने सावरकर के जीवन के कठिन संघर्षों का उल्लेख किया, जैसे कि दो बार आजीवन कारावास की सजा, और उनके साहसिक कार्य जैसे कि जेल से भागने का प्रयास और काला पानी की सजा में अपने भाई के साथ बिताए गए कठिन समय को बताया। अमित शाह ने यह भी कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए सावरकर ने अपार बलिदान दिए, और उनका परिवार भी देश के लिए अत्यंत समर्पित था।

Also Read- Political News: उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को लेकर कही बड़ी बात, कांग्रेस और बीजेपी को दी नसीहत।

अमित शाह ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने श्री वाखले को पत्र लिखा था कि 'आपका पत्र मुझे मिला, वीर सावरकर द्वारा ब्रिटिश सरकार के प्रति साहसी प्रतिरोध का हमारे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। मैं भारत के इस पुत्र की जन्म शताब्दी के लिए कोटि-कोटि शुभकामनाएं देती हूं। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि आप मेरी ना सुने लेकिन इंदिरा गांधी जी की जरूर सुने जिसमें उन्होंने वीर सावरकर को लेकर बात कही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow