Political News: उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को लेकर कही बड़ी बात, कांग्रेस और बीजेपी को दी नसीहत।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाडी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां बीजेपी ने महायुती के साथ मिलकर अपनी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार...

Dec 18, 2024 - 12:19
104 Views
Political News: उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को लेकर कही बड़ी बात, कांग्रेस और बीजेपी को दी नसीहत।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

शिवसेना (यूवीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार से मांग की है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए।

  • उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की बड़ी मांग

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाडी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां बीजेपी ने महायुती के साथ मिलकर अपनी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना ली है। वही करारी हार मिलने के बाद शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और धीरे-धीरे हिंदुत्व की तरफ बढ़ते हुए दिखाई देने लगे हैं।वही महाराष्ट्र में शीतकालीन शुरू हो गया है जिसमें शामिल होने के लिए उद्धव ठाकरे पहुंचे। वीर सावरकर को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। आगे कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वीर सावरकर को भारत रत्न देने का काम किया जाए।

  • बीजेपी को दी नसीहत

उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं देना चाहिए? महाराष्ट्र की जनता को पता है कि जब प्रदेश में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा था कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए।अभी तक बीजेपी ने भारत रत्न क्यों नहीं दिया। अगर बीजेपी उनको भारत रत्न नहीं दे सकती है तो उनको वीर सावरकर पर बोलने का कोई भी अधिकार नहीं है।

Also Read- Political News: संसद पहुंची 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर प्रियंका गांधी, मच गया घमासान।

  • कांग्रेस साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियाँ सावरकर और नेहरू के नाम पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी से यह अपील की कि अतीत के विवादों को छोड़कर भविष्य पर ध्यान केंद्रित किया जाए। ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने-अपने समय में जो किया, वह उनके लिए उचित था और अब उन्हें आगे की दिशा पर विचार करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी यह आग्रह किया कि वे अब नेहरू के नाम की रट न लगाएं, बल्कि समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow