Hardoi: पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही रची मौत की साजिश, डेढ़ साल बाद दो इनामी आरोपी गिरफ्तार।  

एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना बेहटागोकुल पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये

By INA News Desk
Mar 13, 2026 - 17:52
44 Views
Hardoi: पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही रची मौत की साजिश, डेढ़ साल बाद दो इनामी आरोपी गिरफ्तार।  
पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही रची मौत की साजिश, डेढ़ साल बाद दो इनामी आरोपी गिरफ्तार।  

हरदोई। हरदोई में एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना बेहटागोकुल पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सखेंता पुल के पास से दबोचा गया।

पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर 2024 को ग्राम कोडरा सरैया निवासी बद्री प्रसाद ने अपने बेटे हरिनार की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव के ही कुछ लोगों से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने हरिनार की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। इस मामले में थाना बेहटागोकुल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि वे और मृतक पहले दिल्ली में साथ काम करते थे। इस दौरान हरिनार ने उन्हें पैसे उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस से बचने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे।  पुलिस ने इस मामले में रामरौसे पुत्र किन्ता और घनश्याम पुत्र रामरौसे, निवासी ग्राम कोडरा सरैया थाना बेहटागोकुल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा सख्त, 71 शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow