Hardoi: शुक्रवार परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया
हरदोई: जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की अनुशासन, वेशभूषा व प्रशिक्षण की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने डायल-112, प्रशिक्षु आरक्षियों, क्वार्टर गार्ड तथा अर्दली रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए।
Also Read- Hardoi: अपर जिलाधिकारी न्यायिक कि अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?











