Hardoi: 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई। 

थाना शाहाबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Mar 13, 2026 - 18:27
35 Views
Hardoi: 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई। 
50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई। 

हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वाट/एसओजी व सर्विलांस टीम तथा थाना शाहाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के पास से नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। 

पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 को थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मलकापुर निवासी अनीस खान के घर में 4–5 अज्ञात बदमाश घुस आए थे। आरोपियों ने अनीस खान को बंधक बनाकर घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद व आभूषण लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना शाहाबाद में मुकदमा संख्या 60/26 धारा 331(4)/310(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने बरेली निवासी मुकीम पुत्र दीन मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 5 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली में सर्राफा कारोबार से जुड़ा है और चोरी के आभूषण खरीदकर उनका स्वरूप बदलकर बेच देता था। शाहाबाद की घटना में लूटे गए आभूषण भी उसने खरीद लिए थे और उन्हें बेचकर प्राप्त धन अपने पास रखा हुआ था, जिसकी आंशिक बरामदगी की गई है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी मुकीम की गिरफ्तारी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read- Hardoi: SPEL कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से कराया गया रूबरू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow