Viral News: मौत को छूकर वापस लौटे लड़के, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक टू-वे सड़क पर शख्स बाइक को लहराते हुए ....

Dec 18, 2024 - 12:06
51 Views
Viral News: मौत को छूकर वापस लौटे लड़के, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर दो लड़कों का एक बाइक पर सवार होकर स्टंट दिखाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लडके बाइक को लहराते हुए दिखाई देते हैं लेकिन आगे उनके साथ वो होता है जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होता है।

  • मौत के मुंह में जाने से बच्चे लड़के

सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट दिखाने से जुड़े तमाम वीडियो आपको मिल जाएंगे। जिसमें लड़के ऐसे-ऐसे स्टंट दिखाते हैं। जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाते हैं। कुछ लोग तो फेमस होने के लिए इस तरीके की वीडियो वनवाते हैं तो कुछ लोग अपनी कला को दर्शाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो की बाइक पर स्टंट दिखाने से जुड़ा हुआ है। इसे देखने के बाद आपकी दांतों तले उंगली दब जाएंगी। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक टू-वे सड़क पर शख्स बाइक को लहराते हुए चला रहा है। सड़क पर आगे मोड़ है और वो देखते हुए भी वो बाइक को लहराते हुए चला रहा है। उसके पीछे उसका एक दोस्त भी बैठा हुआ है। अचानक सामने से एक डम्पर आ जाता है और वो दोनों अपनी बाइक पर उसके बिल्कुल सामने होते हैं। किस्मत अच्छी थी कि उन्हें समय मिल गया और शख्स ने अपनी बाइक को खाली जगह की तरफ ले गया। जिससे लड़कों की जान बच गई। जरा सी चूक होते तो समझो दोनों की जान चली जाती।

Also Read- Viral News: शख्स ने ऐसी जगह खड़ी की बाइक, देखने वालों के उड़ गए होश।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो @introvert_hu_ji नाम से X प्लेटफॉर्म की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया  हैं 'मौत को छूकर टक से वापस आ गया।' वीडियो को अभी तक 65000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं 793 लोगों ने लाइक भी किए हैं। इसी के साथ कुछ लोगों ने वायरल वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा यह बहुत किस्मत वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना रिस्क क्यों लेते हो सब। तीसरे यूजर ने लिखा यमराज बिजी होंगे। चौथे यूजर ने लिखा अभी तो खत्म था मैटर। पांचवे यूजर ने लिखा इन लोगों को जान प्यारी नहीं है क्या? वहीं लड़कों की हरकत को लेकर लोग उन पर तंज करते हुए कमेंट करते दिखाई दे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow