Ballia News: बीजेपी सरकार में बीजेपी की कैम्प कार्यालय पर ही चल गया योगी का बुलडोजर।

मुझे अपनों लूटा गैरों में कहां दम था- सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा

By INA News Desk
Dec 18, 2024 - 11:41  · Updated: Dec 18, 2024 - 17:28
296 Views
Ballia News: बीजेपी सरकार में बीजेपी की कैम्प  कार्यालय पर ही चल गया योगी का बुलडोजर।
सुरेन्द्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी

बलिया। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर जिला प्रशासन के बुलडोजर से कार्यालय को किया जमीदोज - इस कार्रवाई से नाराज बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था। 

जिला उपाध्यक्ष श्रीसिंह ने जिला प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन के पास कोई विज़न नही है ,वरना गलियां साफ होती ,दाहीने टूटता बाएँ टूटता, मोदी फुटपाथ पर ठेले लागाने वालों को दस हजार दे रहे है,बीस हाज़ार दे रहे है और प्रशासन के लोग उसके ठेले को जे.सी.बी से उठाकर पटक कर तोड़ रहे हैं , तो उसका नुकसान बीस हजार का हो रहा है, तो ऐसे ग़रीबों का उत्थान नही हो सकता है।

कहा सपा में लोकतंत्र था इस लिये कार्यालय टूटने के बाद धरने बाद बनवा दिया। अब देखते है भाजपा सरकार मे कैम्प कार्यालय टूटा है अगर बन जाता है तो सोचूंगा की अभी लोकतंत्र अभी बाकी है..आखिरकार भाजपाइयों ने ही तो तोड़वाया है कैंप कार्यालय।

कहा कि सपा और बसपा दोनों की सरकार में हमारे कार्यालय को तोड़ा गया, लेकिन धरना देने पर पुनः कार्यालय को बनवा दिया था- 

विगत कई वर्षों से हम लोग यहीं से बीजेपी के इसी कैंप कार्यालय से रणनीति तय करके के सपा और बसपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे और चुनाव भी लड़ा जाता है,लेकिन इसे आज तोड़ दिया गया, यह ठीक नहीं हुआ है।

बतादे कि इन दिनों जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर से कार्यवाही युद्धस्तर पर कर रही है। हालांकि इस कार्यालय को भी अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण का हवाला देते हुए उसे बुलडोजर से जमीनदोज़ कर दिया है। कार्यालय को तोड़ेजाने पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे आगे क्या करना है। 

सुरेन्द्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow