Ballia News: बिजली (Electricity) के निजीकरण के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (C.P.M.) जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

C.P.M के जिला मंत्री रामकृष्ण यादव (Ramakrishna Yadav) ने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि हमारी मांगे हैं कि बिजली (Electricity) का निजीकरण रोका....

By INA News Desk
Feb 28, 2025 - 12:26
180 Views
Ballia News: बिजली (Electricity) के निजीकरण के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (C.P.M.) जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।
Advertisement
Advertisement

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां बिजली (Electricity) के निजीकरण महिला व दलित उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (C P.M) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक  जिलाधिकारी को सौपा।

C.P.M के जिला मंत्री रामकृष्ण यादव ने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि हमारी मांगे हैं कि बिजली का निजीकरण रोका जाए, स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त की जाए, बिजली सस्ती और सुगम देश के आम लोगों को उपलब्ध कराया जाए। 

क्योंकि बाबा साहब ने कहा था बिजली एक सामाजिक जरूरत है और इसको बिना किसी लाभ हानि के आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। सीपीएम नेता रामकृष्ण ने कहा कि सरकार इसे पीछे हट रही है, क्योंकि सरकार पूरी तरह से पूंजी पूंजी पतियों के गिरफ्त में है। और इस देश के ऊपर बाजार बात लागू करना चाहती है , ताकि जिसके पास पैसा होगा वह इसका लाभ लेगा, और दूसरी तरफ जिसके पास पैसा नहीं होगा वह बैठा मुंह तकता रहेगा।

सरकार पूंजीपतियों को गरीबों के झोपड़ी की रोशनी को हवाले करने के फिराक में है। इसलिए बिजली के निजीकरण के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी(C.P.M) का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हो रहा है।

रामकृष्ण यादव (जिला मंत्री C.P.M)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement