Ballia News: मुख्य चिकित्साधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बसंतपुर मिला बंद, सभी कार्मिकों का रोका गया वेतन। 

चिकित्साधिकारी डा० वरूण ग्यानेश्वर सहित मेला ड्यूटी में 03 स्टाफ अनुपस्थित पाये गये तथा अरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर...

Apr 28, 2025 - 11:12
95 Views
Ballia News: मुख्य चिकित्साधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बसंतपुर मिला बंद, सभी कार्मिकों का रोका गया वेतन। 


Report-S.Asif Hussain zaidi

     
Ballia News: मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव वर्मन एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राज शेखर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रातः 10:30 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बसन्तपुर में ताला लगा हुआ था और बाहर 02 एल0टी0 श्री विनोद पाण्डेय एवं श्री प्रशान्त राय को छोडकर सभी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी स्टाफ का वेतन रोकने एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बेरूआरवारी के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डा० वरूण ग्यानेश्वर सहित मेला ड्यूटी में 03 स्टाफ अनुपस्थित पाये गये तथा अरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा अनुपस्थित 03 स्टाफ का आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुखपुरा के निरीक्षण के दौरान अरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा 06 स्टाफ मेला ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

ALso Read- Prayagraj News: रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रेल मंत्री तक पहुंचाने में नहीं रहेंगे पीछेः नन्दी

मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रा०स्वा०केन्द्र काजीपुरा के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डा0 अवधेश कुमार सहित 04 स्टाफ अनुपस्थित पाये जाने पर आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्र,बेदुआ के निरीक्षण के दौरान 02 स्टाफ अनुपस्थित पाये पाये जाने पर आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, उपकरणों की क्रियाशीलता, ओ0आर0एस0 कार्नर, कोल्ड रूम, मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार आदि का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow