Ballia News:  सभी मंडियों में किसान स्वागत कक्ष का निर्माण कराया जाय-  दिनेश प्रताप सिंह

विभागीय योजनाओं का चौपाल लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश....

By INA News Desk
Apr 27, 2025 - 10:06
81 Views
Ballia News:  सभी मंडियों में किसान स्वागत कक्ष का निर्माण कराया जाय-  दिनेश प्रताप सिंह
Advertisement
Advertisement

Report- S.Asif Hussain zaidi.

Ballia News: विभागीय योजनाओं का चौपाल लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने विधायिका केतकी सिंह के साथ होटल स्काई, रसड़ा में आजमगढ़ मण्डल के विभागीय अधिकारियों के समीक्षा बैठक की।

बैठक में माननीय राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने मण्डी की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी मंडियों में किसान स्वागत कक्ष का निर्माण कराया जाय एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाय। उन्होंने उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि मल्टीपर्पस कोल्ड रूम, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना पर विशेष ध्यान दिया जाय,जिससे  किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। सभी जनप्रतिनिधियों को विभाग की योजनाओं से अवगत कराते हुए विभागीय योजनाओं का चौपाल लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने एवं किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

Also Read- Ballia News: मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक।

बैठक में उप निदेशक उद्यान आजमगढ़ मण्डल जयकरन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी बलिया अलका श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ हरिशंकर राम एवं जिला उद्यान अधिकारी मऊ संदीप कुमार गुप्ता अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement