Ballia News: मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक। 

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न ....

Apr 27, 2025 - 09:58
Apr 27, 2025 - 09:59
 0  146
Ballia News: मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक। 
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज I.A. S

Report- S.Asif Hussain zaidi

Ballia News: मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में औद्योगिक आस्थान,बनरही में पानी के निकास के प्रकरण पर उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि आगणन तैयार कर आयुक्त एवं निदेशक उद्योग,कानपुर को भेज दिया गया है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पैरवी करने के निर्देश दिए। इस संबंध में व्यापारियों ने कहा कि जब तक आगणन स्वीकृत नहीं हो जाता है, अस्थाई तौर पर एक सोखपिट का निर्माण करा दिया जाय, व्यापारियों द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। बैठक में औद्योगिक आस्थान, बनरही के अंदर झुके हुए विद्युत खंभों को सीधा किए जाने के प्रकरण पर अधिशासी अभियंता,विद्युत ने बताया कि टेंडर हो गया है,शीघ्र ही कार्य पूर्ण हो जाएगा।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 82 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 66 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है तथा 16 आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 957 उद्यम पंजीयन हुआ है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् 132 लक्ष्य, एक जनपद-एक उत्पाद के अंतर्गत 06 लक्ष्य एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

बैठक में मेसर्स फ्रेंडस कंप्यूटर प्रो0 रजनीकांत सिंह द्वारा पूर्व में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को आपूर्त किए गए कंप्यूटर के भुगतान के प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि शासन से बजट की मांग के लिए अनुस्मारक पत्र प्रेषित कर दिया गया है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पैरवी करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों द्वारा ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के अनुरोध पर मुख्य विकास अधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकी हमले का किया विरोध।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि हम सभी व्यापारियों को जेम पोर्टल का प्रशिक्षण दिलाया जाय, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को कार्यशाला/प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश। बैठक में व्यापारी श्री विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा ऋण आवेदनों को बिना वजह के निरस्त कर दिया जा रहा है, जिस मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैंकर्स के साथ लगातार बैठक की जा रही है। बैंकर्स को इस योजना में प्रगति लाने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा यह भी निर्देशित किया गया है कि अनावश्यक ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाय। जिलाध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल मंजय सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज के बगल से गुजर रहे बिजली तार,जो ब्रिज से सटकर गुजर रही है,खतरा बना रहता है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता,विद्युत को आगणन तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर एवं नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन अशोक कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल मंजय सिंह, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा,अखिल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, फेडरेशन व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रजनीकांत सिंह  सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।