Hardoi News: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकी हमले का किया विरोध। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के विरुद्ध नगर के विभिन्न धर्मगुरु व सामाजिक संगठन के लोगो काली पट्टी बांध कर विरोध ...

Apr 27, 2025 - 09:49
52 Views
Hardoi News: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकी हमले का किया विरोध। 

सण्डीला/हरदोई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के विरुद्ध नगर के विभिन्न धर्मगुरु व सामाजिक संगठन के लोगो काली पट्टी बांध कर विरोध जताया और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगा कर प्रदर्शन किया।

क़स्बा के नायब शहर क़ाज़ी हकीम सय्यद असद मेराज के नेतृत्व में मोहल्ला मलकाना स्थित हकीम मेराज की मस्जिद के पास से कैंडल मार्च निकाला कर पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया गया।कैंडल मार्च मुख्य मार्ग छोटा चौराहा होते हुए वापस मस्जिद के पास समाप्त हुआ।

प्रदर्शन के दौरान नायब शहर क़ाज़ी हकीम सय्यद असद मेराज ने इस हमले को 'मानवता की हत्या' करार देते हुए कहा यह हमला केवल कुछ निर्दोष लोगों की हत्या नहीं, बल्कि देश और मानवता पर सीधा हमला है।उन्होंने क़ातिलों को कड़ी सज़ा दिए जाने की मांग की।

तहरीक परचमें मोहम्मदी के अध्यक्ष ने कहा 'यह न केवल एक आतंकी हमला है, बल्कि पूरी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है. ऐसे क़ातिलों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। ग़रीब नवाज़ फाउन्डेशन के सचिव तबस्सुम हुसैन ने कहा हम सबको मिलकर यह पैग़ाम देना होगा की आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है और इसका हर स्तर पर विरोध जरूरी है।

Also Read- Hardoi News: हरदोई मेँ भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम छापा- रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार।

विरोध प्रदर्शन में शामिल दरगाह हज़रत साग़र मियां के सज्जदनशीन मुईज़ उद्दीन सागरी चिश्ती,दरगाह दादा मियां के सज्जदनशींन सूफी इसहाक़ अली खां साबरी,बज़्मे सलाम संदीलवी के अध्यक्ष डॉक्टर ज़ुबैर सिद्दीक़ी,बज़्मे मुस्लिम के अध्यक्ष अब्दुल वली, बज़्मे सालार के अध्यक्ष हसनैन ज़िया,समाजी लीडर मो0 आलम खान एडवोकेट, हसन इश्तियाक एडवोकेट,पूर्व सभासद कलीम अन्सारी,

महताब अहमद,सूफी इक़बाल नक़्शबन्दी,हाफ़िज अयाज़,हाफ़िज शाह आलम,हाफ़िज ज़ीशान,मुज़म्मिल,ज़ियाउल हक़, आज़म आदि के ने आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इसी क्रम में तिलूयां खुर्द स्थित मदरसा गुलशने वारिसया के प्रबंधक हाफिज कारी शकील वारसी आदि ने आतंक वाद के विरुद्ध प्रदर्शन किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow