Ballia News: मानवता की मिशाल बनी IRCS- आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का किया गया वितरण। 

राहत सामग्री का वितरण पूर्व विधायक सिकंदरपुर/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया संजय यादव द्वारा...

By INA News Desk
Apr 28, 2025 - 11:24
87 Views
Ballia News: मानवता की मिशाल बनी IRCS- आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का किया गया वितरण। 
Advertisement
Advertisement

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष IRCS बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशानुसार दिनांक 23/04/25 को तहसील सिकंदरपुर के ग्राम चंदायल में कतिपय कारणों से लगी आग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जिला आपदा प्राधिकरण के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया।

राहत सामग्री का वितरण पूर्व विधायक सिकंदरपुर/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया संजय यादव द्वारा किया गया।राहत सामग्री में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा (तारपोलिन, पुरुषों के लिए कपड़ा,साड़ी इत्यादि) तथा विधायक द्वारा सभी पिड़ितों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।

Also Read- Ballia News: मुख्य चिकित्साधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बसंतपुर मिला बंद, सभी कार्मिकों का रोका गया वेतन।

इस अवसर पर रेड क्रॉस से जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, नितेश पाठक, मंटू , आशुतोष गुप्ता, आकाश तिवारी, अनिल पांडेय, चन्दन राय, चन्द्रशेखर प्रसाद, दिलीप कुमार, विनोद राजभर, सत्येन्द्र राजभर, मनीष सिंह, सोनू गुप्ता, निरज इत्यादि सम्मानित पदाधिकारी/ सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement