Crime News: पुलिस ने पकड़ी लाखों की चंदन की लकड़ी, दो गिरफ्तार

चंदन की लकड़ी के तस्करी के मामले लगातार देखे जाते रहे हैं। जहां तस्कर लकड़ी को काटकर चोरी छुपे तस्करी करने का काम करते रहे हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के लातूर में देखने को मिला जहां पर पुलिस ने तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार करने का काम...

Dec 16, 2024 - 11:12
 0  75
Crime News: पुलिस ने पकड़ी लाखों की चंदन की लकड़ी, दो गिरफ्तार

Crime News By INA News Maharashtra.

महाराष्ट्र में पुलिस के द्वारा चंदन की लकड़ी की तस्करी करने के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार करने का काम किया गया है। पकड़े गए तस्करों के पास से भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की गई।

लाखों में चंदन की लकड़ी की कीमत

चंदन की लकड़ी के तस्करी के मामले लगातार देखे जाते रहे हैं। जहां तस्कर लकड़ी को काटकर चोरी छुपे तस्करी करने का काम करते रहे हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के लातूर में देखने को मिला जहां पर पुलिस ने तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार करने का काम किया। जिनके पास से लाखों रुपए की लकड़ी बरामद की गई। मामले को लेकर बताया गया कि विशेष कार्य बल (STF) की एक टीम ने यहां राजमार्ग पर औसा के पास तस्करी की घटना पर नकेल कसा। एसटीएफ की टीम ने एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) को शनिवार रात को रोका। इसमें बताया गया कि वाहन की जांच करने पर पुलिस को उसमें से 152 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की जिसकी मार्केट में कीमत 12.08 लाख रुपये बताई गई।

तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार

चंदन की लकड़ी की तस्करी के मामले में पुलिस की तरफ से आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि दो तस्करों को गिरफ्तार करने का काम किया गया है जिनमें से एक की उम्र 30 साल तो दूसरे की उम्र 50 साल के करीब है। वहीं पकड़े गए दोनों तस्कर बार्शी और औसा के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने बताया की तस्करी के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम को गठित कर दिया गया।चंदन की लकड़ी की तस्करी अवैध तरीके से की जा रही थी। क्योंकि इसकी लकड़ी के लिए वन विभाग की टीम से अनुमति लेनी होती है और उसके बाद ही चंदन की लकड़ी ले जाए जा सकती है। लेकिन यहां बिना अनुमति के लकड़ी को ले जाया जा रहा था जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। वहीं पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow