Crime News: मोबाइल के साथ परीक्षा में पकड़ा गया दसवीं का छात्र, फांसी लगाकर दे दी जान।

मध्य प्रदेश से हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने परीक्षा के दौरान एक मोबाइल का इस्तेमाल किया ...

By INA News Desk
Dec 25, 2024 - 14:46
84 Views
Crime News: मोबाइल के साथ परीक्षा में पकड़ा गया दसवीं का छात्र, फांसी लगाकर दे दी जान।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

मध्य प्रदेश में एक परीक्षा के दौरान स्कूल प्रशासन की तरफ से एक छात्र को मोबाइल के साथ नकल करते हुए पकड़ लिया गया। इस बात से नाराज होकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार के लोग काफी सदमे में है।

  • परीक्षा के दौरान छात्र ने किया मोबाइल का इस्तेमाल

मध्य प्रदेश से हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने परीक्षा के दौरान एक मोबाइल का इस्तेमाल किया और उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की। इस कार्रवाई से छात्र नाराज हो गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते चले कि मामला धार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार का है। परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था और वह दसवीं की परीक्षा देने के लिए स्कूल गया था। तभी स्कूल में परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल चलाता हुआ पकड़ा गया जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई कर दी।

Also Read- Crime News: दिल्ली में 5 नाबालिक लड़कों ने एक युवक की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, इलाके में फैली दहशत।

  • छात्र के बारे में प्रिंसिपल ने कही बात

छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल में तो यही लगता है की छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है तो वहीं स्कूल के प्रिंसिपल से बातचीत की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्री-बोर्ड में मैथ्स के पेपर के दौरान छात्र को मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद फोन को जमा करा लिया गया था और छात्र को परीक्षा पूरी करने के लिए दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी गई थी। परीक्षा होने के बाद छात्र स्कूल के प्रिंसिपल के पास में आया और उसने कहा कि मैं अपने बड़े भाई के साथ आऊंगा और मोबाइल वापस ले जाऊंगा।फिर बाद में पता चला कि छात्र ने रात में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल में हर पहलू से पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow