Crime News : थाने में पुलिसकर्मी को शख्स ने जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़ कर खींचा, पुलिस ने की कार्रवाई।

कर्नाटक से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां पर एक शख्स के हौसले इस कदर बुलंद देखने को मिले कि उसने पुलिस वाले को पहले तो थप्पड़ मारे....

Dec 30, 2024 - 13:15
214 Views
Crime News : थाने में पुलिसकर्मी को शख्स ने जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़ कर खींचा, पुलिस ने की कार्रवाई।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

कर्नाटक में एक शख्स के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि उसने पहले पुलिस वाले को थप्पड़ मारा फिर उसके बाद उसका कॉलर पकड़कर खींचा भी। जिसके बाद शख्स के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

  • थाने में शख्स के हौसले बुलंद

कर्नाटक से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां पर एक शख्स के हौसले इस कदर बुलंद देखने को मिले कि उसने पुलिस वाले को पहले तो थप्पड़ मारे फिर बाद में कॉलर पकड़ कर उसको खींचने का काम किया। वही जब बाकी की पुलिसकर्मी शख्स को पकड़ने के लिए पहुंचे तो उसने अपने हौसले बुलंद रखें और पुलिसकर्मी का कॉलर नहीं छोड़ा। फिर बाद में शख्स ने पुलिसकर्मी का कॉलर छोड़ दिया और पुलिस ने बाद में आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी। मामले को लेकर बताया गया की घटना मंड्या इलाके की है। यहां बने पांडवपुरा थाने में एक व्यक्ति जमीन के मामले में थाने पहुंचा हुआ था जहां पर दरोगा से बातचीत हो रही थी तभी दरोगा शख्स पर हाथ उठा देता है और करने लगता है जिसके बाद शख्स को भी गुस्सा आ जाता है और वह दरोगा को थप्पड़ मार देता है और कॉलर पकड़कर खींचना लगता है। वहीं पास में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत झगड़े को शांत करते हैं और आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

Also Read- Crime News: संसद के बाहर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान हुई, वजह आई सामने।

  • सवालों के घेरे में कर्नाटक पुलिस

मामले को लेकर पता चलता है कि जिस शख्स ने पुलिस वाले को थप्पड़ मारा है वह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का बेटा बताया गया है। पुलिस ने तो इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन पुलिस पर थप्पड़ मारने की चर्चा काफी तेज हो गई है। क्या लोगों के अंदर पुलिस का कोई भी खौफ नहीं रहा है? आखिर कोई शख्स ऑन ड्यूटी पुलिस की थाने में पहुंचकर उसको थप्पड़ कैसे मार सकता है? इतने पुलिस वाले होने के बावजूद भी शख्स में इतनी हिम्मत कहां से आ जाती है? आखिरकार पहले पुलिस वाले ने शख्स पर हाथ क्यों उठाया? इस तरीके के सवाल लगातार पुलिस पर उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं और लोग पुलिस से सवाल कर रही है कि लोगों के अंदर पुलिस का ख़ौफ़ क्या खत्म हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow