महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल में हुई पहली डिलीवरी, महाकुम्भ मेला क्षेत्र के परेड में स्थित अस्थाई अस्पताल में महिला ने दिया बालक को जन्म। 

महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में रविवार को चिकित्सकों ने पहले डिलीवरी कराने में सफलता प्राप्त की। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव दुबे ...

Dec 30, 2024 - 14:13
84 Views
महाकुम्भनगर:  महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल में हुई पहली डिलीवरी, महाकुम्भ मेला क्षेत्र के परेड में स्थित अस्थाई अस्पताल में महिला ने दिया बालक को जन्म। 
  • बच्चे को सकुशल जन्म देने के बाद जच्चा बच्चा को स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में किया गया शिफ्ट

महाकुम्भनगर : महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में रविवार को चिकित्सकों ने पहले डिलीवरी कराने में सफलता प्राप्त की। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव दुबे के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों की टीम ने मिलकर महिला का प्रसव कराया। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भनगर में यहां सेंट्रल हॉस्पिटल में पहले बालक का जन्म हुआ है।

Also read- Mahakumbh 202: Yogi govt focuses on infrastructure development at key religious sites.

20 वर्षीय महिला सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 2.4 किलो है। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने यह सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों को सेंट्रल हॉस्पिटल से सुरक्षित एम्बुलेंस के माध्यम से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र के परेड में स्थापित अस्थाई अस्पताल में पहली बार डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यहां लेबर रूम भी स्थापित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow