Viral News: भरी महफिल में दूल्हे ने खुद की कराई बेजती, 'यूजर्स बोले क्या दूल्हा बनेगा रे तू'।

लेकिन कुछ लोगों को ऐसा करना महंगा भी पड़ जाता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया ...

By INA News Desk
Dec 30, 2024 - 12:53
159 Views
Viral News: भरी महफिल में दूल्हे ने खुद की कराई बेजती, 'यूजर्स बोले क्या दूल्हा बनेगा रे तू'।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ डांस करता हुआ दिखाई देता है। डांस करने के दौरान जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को बाहों में लेने की कोशिश करता है तब अचानक से दूल्हे के साथ वो होता है जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा होता है।

  • दुल्हन के साथ डांस करना दूल्हे को बड़ा महंगा

अक्सर देख जाता है कि जब किसी लड़के की शादी होती है और उसकी बारात जब दुल्हन के घर पर पहुंचती है तो दूल्हा काफी शर्माता है लेकिन कुछ दूल्हे ऐसी भी होते हैं जो शादी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में कुछ दूल्हे शर्माते हैं तो कुछ दूल्हे खुश मिजाज टाइप के होते हैं। ऐसे में शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा दुल्हन डांस भी करते हैं जिससे उनकी शादी एक यादगार लम्हा बने। लेकिन कुछ लोगों को ऐसा करना महंगा भी पड़ जाता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक दूल्हा और दुल्हन डांस कर रहे हैं। दूल्हे की उंगली को पकड़कर दुल्हन घूम रही है और इसके बाद वो स्टेप आता है जिसमें दुल्हन पीछे की तरफ झुकती और दूल्हे को उसे अपने हाथों से संभालना होता है। मगर इसी दौरान दूल्हे ने सारा खेल खराब कर दिया। उससे अपनी दुल्हन नहीं संभली और उसके साथ दूल्हा भी नीचे गिर जाता है। वहीं पास में खड़े लोग दुल्हन को उठाते हैं। दूल्हा धीरे से खड़ा होता है और मुस्कान आने लगता है। इस वीडियो को कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं जिसके बाद दूल्हे की काफी फजीहत होती हुई दिखाई देती है।

Also Read- Viral News: सुपरमैन स्टाइल में चालक ने चलाया ई-रिक्शा, देखने वाले रह गए दंग।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @terakyalenadena नाम से  X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वीडियो पर लिखा गया है 'क्या दूल्हा बनेगा रे तू।' इस वीडियो को अभी तक 3000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किये। तो वहीं का यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा ये मोमेंट जिंदगी भर याद रहेगा इनको। दूसरे यूजर ने लिखा इसको दूल्हा बनना नहीं आता। तीसरे यूजर ने लिखा डांस भी नहीं बन रहा इससे। चौथे यूजर ने लिखा भारी शर्मिंदगी। पांचवे यूजर ने लिखा दूल्हा बहुत कमजोर है। इसी के साथ बाकी की यूजर्स इमोजी लगाकर वीडियो पर काफी मजा लेते हुए दिखाई दे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow