Crime News: पाकिस्तान में फेसबुक पर टिप्पणी करना 4 लोगों को पड़ा महंगा, सुनाई गई मौत की सजा।

किस्तान Pakistan की एक अदालत ने फेसबुक पर ईशनिंदा वाली सामग्री साझा करने के जुर्म में इन सभी को मौत की सजा सुनाई है। साथ ही 80 साल के....

Jan 26, 2025 - 11:09
108 Views
Crime News: पाकिस्तान में फेसबुक पर टिप्पणी करना 4 लोगों को पड़ा महंगा, सुनाई गई मौत की सजा।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट- 

पाकिस्तान Pakistan में एक अदालत के द्वारा चार लोगों को मौत की सजा सुनाने का काम किया गया है। लोगों को सजा सुनाई गई है उन लोगों ने फेसबुक के माध्यम से एक टिप्पणी की थी और उसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज किया गया फिर बाद में उनका मौत की सजा सुनाई गई।

  • फेसबुक के वजह से मिली मौत की सजा

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर लोग अपनी पोस्ट को अपलोड करते हैं और उसको शेयर करते हैं जिससे के द्वारा भेजा गया संदेश लोगों तक पहुंच सके। लेकिन कभी-कभी ऐसा करना महंगा भी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान की एक अदालत ने चार लोगों को फेसबुक पर प्रतिक्रिया करने के मामले में चार लोगों को मौत की सजा के साथ 80 साल की सजा भी सुनाई गई है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि जब चार लोगों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है तो 80 साल की सजा कैसे होगी। इससे पहले आपको बताते हैं कि उनको सजा क्यों सुनाई गई है। पाकिस्तान Pakistan की एक अदालत ने फेसबुक पर ईशनिंदा वाली सामग्री साझा करने के जुर्म में इन सभी को मौत की सजा सुनाई है। साथ ही 80 साल के कैद की सजा सुनाई है। इन चारों पर दो अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई है एक मामले में तो इनको मौत की सजा सुनाई गई है तो दूसरे मामले में 80 साल की सजा सुनाई गई है।

Also Read- Political News: कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर साधा निशाना, बोले- सैनी को अवसर नहीं मानते सीएम।

  • इन चार लोगों को अदालत ने सुनाई सजा

पाकिस्तान Pakistan की अदालत ने जिन चार लोगों को सजा सुनाई है उनमें वाजिद अली, अहफाक अली साकिब, राणा उस्मान और सुलेमान साजिद को पैगंबर मुहम्मद (पीबीयूएच) और उनके सहयोगियों तथा उनकी पत्नियों का अपमान करने के लिए दोषी ठहराया। अदालत ने बताया कि इन चारों ने फेसबुक के माध्यम से पोस्ट को शेयर किया था। बताते चलें कि पाकिस्तान Pakistan में इस निंदा के खिलाफ कठोर कानून बना हुआ है। अगर कोई किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करता है तो उसके खिलाफ अदालत की तरफ से कठोर सजा सुनाई जाती है। वहीं जिन आरोपियों के खिलाफ सजा ए मौत की सजा सुनाई गई है उन पर 52 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow