भारत के इस राज्य में मिला पाकिस्तानी पार्टी का झंडा, जांच में जुटी पुलिस।

देश के एक राज्य में पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (imran khan) की पार्टी का एक झंडा मिला है। झंडा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ...

Feb 17, 2025 - 11:21
46 Views
भारत के इस राज्य में मिला पाकिस्तानी पार्टी का झंडा, जांच में जुटी पुलिस।

देश के एक राज्य में पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (imran khan) की पार्टी का एक झंडा मिला है। झंडा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट (police alert) हो गई।

  • जंगल में पड़ा मिला इमरान खान (imran khan) की पार्टी का झंडा

हिमाचल प्रदेश के घने जंगल में पाकिस्तान की एक पार्टी का झंडा मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है बताया गया कि चंबा में घने देवदार के पेड़ों के बीच में एक झंडा पड़ा हुआ था। जिसमें अंग्रेजी और उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ था। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां से झंडे को जप्त किया गया। झंडे को लेकर बताया गया कि झंडे के पास में कुछ गुब्बारे भी पड़े हुए थे। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि झंडा यहां तक कैसे पहुंचा है। फिलहाल में पुलिस ने झंडे को अपने कब्जे में ले लिया है।

Also Read- शर्मनाक- भगदड़ के बीच जेबकतरों ने यात्रियों को लूटा, भीषण आपदा के बीच शर्मसार करने वाली तस्वीरें आईं सामने

  • इमरान खान (imran khan) की पार्टी का है झंडा

घने जंगल में मिले पाकिस्तानी झंडे के मामले में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ का है। जनवरी के महीने में भी पुलिस हिमाचल व जम्मू-कश्मीर की सीमा पर किलोड क्षेत्र में सैटेलाइट फोन की लोकेशन मिली थी। सेटेलाइट फोन को लेकर भारत में पूरी तरीके से प्रतिबंध है।

अगर ऐसे में कोई सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल करता है तो उसके पुलिस कार्रवाई भी करती है। पाकिस्तानी पार्टी का झंडा मिलने के मामले में पुलिस की एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान की पार्टी का एक झंडा गुब्बारे के साथ मिला है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिरकार यह झंडा यहां तक कैसे पहुंचा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow